प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित
बड़ौत। कैनाल रोड स्थित तोमर क्लासेज ऑफ मैथेमेटिक्स में रविवार को चैंपियन ऑफ चैंपियन शीर्षक के नाम पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर एसडीओ बीएसएनएल राजपाल सिंह, पंकज शर्मा और डायरेक्टर संजीव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डायरेक्टर संजीव ने बताया कि प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को सात राउंड में विभाजित किया गया। अलग-अलग रांउड में टीमों को विभिन्न कौशलों को प्रदर्शित करने का मौका मिला। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर संजीव ने अतिथितियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनानें में मुकुल राठी, शुभम राणा, मुस्कान, विदुषी, सुनिधि, शैली, युक्ति, विभा, विपिन, अनुभव, बलराम, रोहित, अनिकेत, सोनम, श्वेता, मोनिका, तनिषा, मधु, तानिया, साक्षी मलिक, जतिन का सहयोग रहा।