ग्रामीणों ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर बिजलीघर पर किया हंगामा
चांदीनगर। रटौल गांव में बुधवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। ग्रामीणों ने टीम अवैध वसूली का आरोप लगाया। बिजली घर पंहुचकर अधिकारियों का घेराव किया। जेई विनय कुमार ने ग्रामीणों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
रटौल गांव में बुधवार सुबह बिजली विभाग की एक टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। ग्रामीणों ने टीम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए बिजली घर पर हंगामा कर दिया। ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर के आवास पर भी पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य ने एक्सईएन महेश चंद से बात की। उन्होंने विजिलेंस टीम की छापेमारी की जानकारी से इंकार कर दिया। रटौल बिजली घर पर तैनात जई विनय शर्मा ने भी छापेमारी की जानकारी होने से इंकार किया। इस मौके मारफत राव, हाजी मुन्तजिर, रफीक, शहजाद, रहीसन, लियाकत, नूरहसन, मौसीन आदि रहे।