बागपत। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 18 जनवरी को विद्याज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए बागपत, पिलाना, खेकड़ा, बड़ौत, छपरौली व पलड़ी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर 2573 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विद्याज्ञान आवासीय स्कूल की प्रवेश परीक्षा में चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को बैग से लेकर किताबें, स्टेशनरी आदि निशुल्क मुहैया कराई जाती है। इस परीक्षा में ग्रामीण अंचल के होनहार छात्र-छात्राओं को मौका मिलता है। इस प्रवेश परीक्षा में कक्षा चार और पांच की परीक्षा पास कर चुके छात्र-छात्राओं को मौका दिया जाता है। इसके लिए 18 जनवरी को परीक्षा कराई जाएगी।
परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। इनमें बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज, बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पिलाना के श्रीनेहरू इंटर कॉलेज, खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, पलड़ी के जनता इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर पहली पाली में साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा होगी।
- ये है बच्चों की संख्या
ब्लॉक-अभ्यर्थी
खेकड़ा-349
पिलाना-381
बागपत- 579
छपरौली- 333
बिनौली- 545
बड़ौत- 386
कुल- 2573