पुलिस ने रालोद प्रत्याशी का डमी प्रत्याशी बताया जितेंद्र को
इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से बयान जारी किया है, जिसमें कहा कि जितेंद्र मूलरूप से कंडेरा का रहने वाला है और उस पर रमाला थाने में पहले एक मुकदमा दर्ज है। उसकी वोट गांव में बनी हुई है, उसने बड़ौत में भी वोट बनवाई है। वह रालोद प्रत्याशी बबीता तोमर के डमी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरा था। उसने एजेंटों को भड़काने का प्रयास किया, जिससे चुनाव प्रभावित हो सके, लेकिन उसको ऐसा करने से पहले ही पकड़ लिया गया।
रालोद विधायक ने मर्यादा लांघने की बात कही
रालोद विधायक प्रो. अजय कुमार ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी को एएसपी ने मर्यादा लांघते हुए गाली-गलौज की। उन्होंने कहा कि इसकी निंदा करते हैं और ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में विधायक ने कार्रवाई की मांग की।
वर्दी पहनकर कर रहे अभद्र भाषा का प्रयोग : चौधरी जयंत
वहीं इस मामले में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'वर्दी पहन कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं'। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने भी वीडियो को ट्वीट कर एएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: कहां कितने फीसदी मतदान, जानिए यूपी के इन दो जिलों का हाल, 13 को आएगा परिणाम
जितेंद्र तोमर के मतदान में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत मिली थी, जहां एजेंटों को समझाया जा रहा था। निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र तोमर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- एएसपी मनीष मिश्र