फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: किदवई नगर में पुलिस पर पथराव, दो घायल, 50 से ज्यादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 11 May 2023 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में किदवई नगर में सभासद पद के प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच हुआ था। झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया, 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  किया गया।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के किदवई नगर में बुधवार की देर रात सभासद पद के प्रत्याशियों ओर उनके समथकों के बीच वोट को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। इसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटे आई हैं।

विज्ञापन


बाद में अन्य पुलिस कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती करते हुए 12 लाेगों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य भाग निकले। इस मामले में पुलिस की ओर से 10 नामजद और 40 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, बुधवार की देर रात किदवई नगर में सभासद पद के दो प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ वोट मांग रहे थे, तभी उनके बीच वोट को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav 2023: हस्तिनापुर में BJP व निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर, मतदान के रुझान में बसपा पिछड़ी

विज्ञापन

इसकी सूचना दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी को लगी तो कांस्टेबल तेजवीर ओर रोहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें शांत करने लगे, तभी दोनों पक्षों ने उन पर भी पथराव शुरू कर दिया। जिसमें तेजवीर ओर रोहित घायल हो गए, जबकि अन्य पुलिस कर्मियाें को मामूली चोटे आई।

बाद में सूचना देकर अन्य पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया गया। जैसे ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो झगड़ा ओर पथराव करने वाले लोग भाग खड़े हुए, लेकिन पुलिस ने 12 लाेगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले आई।

इस दौरान घायल पुलिस कर्मियों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से तेजवीर सिंह को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इस मामले में पुलिस की तरफ से 10 नामजद और 40 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि सभासद प्रत्याशी के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस कर्मियों को भेजा गया, लेकिन झगड़ा कर रहे लोगों ने उल्टा पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें सिपाही तेजवीर ओर रोहित घायल हुए है।

इस मामले में 10 नामजद ओर 40 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है, कुछ ओर लोगों की पहचान हो गई है, जल्द ही वे पुलिस हिरासत में होगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें