फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी के राशन डीलर की दबंगई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। तहसील क्षेत्र में राशन डीलरों की मनमानी थम नहीं ले रही है। लुहारी गांव के राशन डीलर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह पूरा राशन मांगने पर कार्डधारकों को धमकाते दिख रहा है। वहीं, डीएम ने जिला आपूर्ति अधिकारी को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लुहारी का एक डीलर पूरा राशन मांगने पर उपभोक्ता को धमका रहा है। वह कह रहा है किप्रधान, विधायक और मंत्री तक उसकी दुकान निरस्त नहीं करा सके तो उसकी क्या औकात है। यह करीब ढाई मिनट का वीडियो मोबाइल से बनाया गया है। पहले भी कम राशन देने, मृत कार्डधारकों को जिंदा दर्शाकर राशन हड़पने के मामले में उक्त दुकान निलंबित की गई थी। इस संबंध में डीएम राजकमल यादव का कहना है कि लुहारी गांव के राशन डीलर की शिकायत प्राप्त हुई है। वीडियो भी देखा है। जिला आपूर्ति अधिकारी को जांचकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राशन विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी ने राशन कार्डधारकों को पूरा राशन देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें