बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को मरीज को होम आईसोलेशन करने से पहले विडियो बनाने और शासन की गाइड लाईन के मानक पूरे होने पर ही होम आइसोलेशन किए जाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बुधवार को बैठक में कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग उसी दिन दर्ज करने तथा प्रतिदिन कांटेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए। कांटेक्ट ट्रेसिंग की पोर्टल पर अपडेट करने व एंटीजन टेस्ट कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंटेंनमेंट क्षेत्र निरंतर सेनिटाइजेशन कराने के लिए कहा। एसपी अजय कुमार सिंह, सीडीओ हुबलाल, सीएमओ डा. आरके टंडन, एसीएमओ डा. भुजवीर, सीएमएस डा. बीएल कुशवाहा ,डॉक्टर यशवीर रहे।