खेकड़ा। बुधवार को दोपहर के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम खेकड़ा के राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मुकेश गुप्ता के साथ जैन कॉलेज मार्ग पर स्थित पेयजल टंकी परिसर में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गोशाला में कई गाय बीमार और शारीरिक रूप से कमजोर मिली। उन्होंने तभी गायों का इलाज कराया । उन्होंने सेवादारों को गोशाला में साफ सफाई रखने और गायों को अच्छा चारा खिलाने के निर्देश दिए। साथ ही खेकड़ा के पशु चिकित्साधिकारी को समय-समय पर गोशाला की गायों की जांच करने के भी निर्देश दिए।