बिनौली (बागपत)। ब्लॉक बिनौली परिसर में रविवार को दो दिवसीय शहीद भगत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसके उद्घाटन मैच में विक्टोरिया क्लब मेरठ की टीम ने बिनौली की टीम को हराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान के पति उपेंद्र धामा और समाजसेवी गगन धामा ने किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी खिलाड़ी अपनी खेल का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर आगे बढ़े। उद्घाटन मैच में विक्टोरिया क्लब मेरठ की टीम ने बिनौली को 35-25 के अंतर से हराया। जोनमाना की टीम ने गलेहता की टीम को 37-26 के अंतर से हराया। रेफरी अजीत धामा, अमन रहे। प्रतियोगिता में गुलवीर धामा, विशाल धामा, मनोज धामा, अनुज धामा, अक्षय त्यागी, हनी, मोनू, अनिरुद्ध आदि का सहयोग रहा।