बागपत के रमाला में सूप-बरवाला मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर कपड़े की फेरी करने वाले से 4500 रुपये नगद, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। इस वारदात की पुलिस से शिकायत की।
सूप गांव निवासी इंद्रपाल कपड़े की फेरी करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे बरवाला और बासौली गांव में कपड़ा बेचकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सूप और बासौली गांव के बीच में पहुंचा, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और उससे 4500 रुपये नगद, मोबाइल, कपड़ा और अन्य सामान लूट लिया।
बदमाशों के चले जाने पर वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसने रमाला पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी।