फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में ही दोगुने हो गए सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सब्जियों के भाव में दिन प्रतिदिन आ रहे उछाल से किचन का गणित गड़बड़ा गया है। एक पखवाड़े पूर्व सब्जियों के जो भाव थे, वे आज दोगुने हो गए हैं। सब्जियों के भाव बढ़ने से लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सब्जी मंडी के कई दुकानदार ग्राहकों के भाव पूछने से महंगाई का रोना रोते नजर आए। सब्जी विक्रेता अशोक, इमरान, कल्लू, दीपक आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से नगर व देहात क्षेत्रों में हो रही बरसात से सब्जियों की आवक कम हुई है। इस कारण कुछ सब्जियों के दाम बढ़े है। भाव में उछाल के कारण लागत भी वसूलना मुश्किल हो रहा है।
सब्जियों के भाव
सब्जी एक सप्ताह पहले वर्तमान दाम
टमाटर 25 50
प्याज 20 40
लौकी 15 30
करैला 30 40
भिंडी 25 40
तरोई 40 60
गोभी 50 60
खीरा 20 30
बैंगन 30 40
अरबी 30 40
(मूल्य रुपये प्रति किलो)
महिलाएं बोलीं, सरकार को उठाने चाहिए उचित कदम
ममता व रूबी चौधरी का कहना है कि एक तो पहले से ही कोरोना काल मेें घर का बजट बिगड़ा हुआ है, ऊपर से अब सब्जियों के दाम बढ़ने से ओर दिक्कतें आनी शुरू हो गई है। सोच-समझकर महीने भर का बजट तैयार किया जा रहा है। अरुण व शालिनी का कहना है कि महंगाई से हर वर्ग परेशान है। गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे है। मसाले तक महंगे हो गए है। अब सब्जियां भी अपने तेवर दिखा रही है। डॉ. रश्मि निगम का कहना है कि अब तो आदत सी पड़ गई है महंगाई से जूझने की। महंगाई के चलते घर के अन्य खर्चों पर नियंत्रण कर ही परिवार का गुजारा करना पड़ रहा है। महंगाई कम करने के लिए सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें