फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह पर नहीं होगी ईद-उल-अजहा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर शुक्रवार को जमीअत उलमा के पदाधिकारी डीएम राजकमल यादव से मिले। कहा कि ईदगाह पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज पढ़ी जाएगी, इसके लिए अनुमति दी जाएं। डीएम ने कहा कि ईदगाह पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो पाएगा। इसलिए घरों में रहकर ही ईद की नमाज अदा करें। मस्जिदों में भी निर्धारित संख्या में ही गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा की जाए।
विज्ञापन

जमीअत उलमा के अध्यक्ष मुफ्ती शाह आलम ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व 21, 22 व 23 जुलाई को मनाया जाएगा। इस त्योहार से दस दिन पूर्व जगह-जगह पशुओं के बाजार लगाए जाते हैं। मुस्लिम समाज पशुओं की कुर्बानी देते हैं। इसके लिए पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जाता है। ऐसे में असामाजिक तत्वों को सांप्रदायिक वातावरण बिगाड़ने का अवसर आसानी से मिल जाता है। इसलिए सभी अधिकारियों को आदेश दिए जाएं कि मुस्लिम समाज को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ताकि त्योहार सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें