बड़ौत। आर्य समाज रेलवे रोड पर रविवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का संकल्प लिया गया। यज्ञमान पीतम सिंह आर्य रहे।
आचार्य समरभानु ने कहा कि हमें वैदिक संस्कृति को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती ने देश में व्याप्त कुरीति, अंधविश्वास एवं बुराईयों को दूर करने के लिए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया था। वैदिक धर्म के अनुसार बुजुर्गों का निस्वार्थ भाव से सम्मान करना चाहिए।
वही दूसरी ओर आर्य समाज पट्टी चौधरान में यज्ञ व सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें ओमपाल शास्त्री व यज्ञमान राममेहर सिंह रहे। इस दौरान डॉ. हरपाल सिंह, मायादेवी, सुनीता, गुलाब चंद, देववृत्त शास्त्री, राजवीर सिंह, चौधरी फूल सिंह, राधेश्याम, ओमप्रकाश, हरवीर सिंह, राजपाल आर्य, मोहनपाल, जसवीर मलिक, सुरेन्द्र आर्य आदि मौजूद रहे।