फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर स्कूलों में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के स्कूल और कॉलेजों में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी वसंत पंचमी पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में वसंत पंचमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। डायरेक्टर अनुराग जैन, शिक्षा निदेशक चारु जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा व शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डायरेक्टर अनुराग जैन ने बच्चों को जीवन में आए हर संघर्ष का सामना करते हुए लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। रजनी शर्मा व राखी जैन ने वसंत पंचमी पर बच्चों को वसंत ऋतु के साथ-साथ सभी ऋतु की पूर्ण जानकारी दी।
उधर, प्राइड किडस लर्निंग गार्डन स्कूल में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर नीलम तोमर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। बच्चों ने पीले वस्त्र पहनकर राजस्थानी डांस, पंजाबी डांस, भारतीय नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। मेधावियों को डायरेक्टर नीलम सिंह ने सम्मानित किया। कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजीव कुमार ने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व बताया। इससे पूर्व पंडित विनोद भारद्वाज के निर्देशन में यज्ञ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीमा चौधरी, नीरज, बलराज, सीमा, मोनिका, निक्की, शालू, राखी, सोमवती, गीता, मीनू, पूनम, सीमा, अंजलि, उमा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल मेें वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई। इसमें पर छात्रों ने सरस्वती वंदना का गान किया। वैदिक मंत्रों के साथ अध्यापक व बच्चों ने यज्ञ में आहुतियां दी। संस्था अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा का खास महत्व होता हैें । माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सरस्वती की पूजा के दिन के रूप में भी मनाया जाता है। अंत में डॉ. मनीष तोमर ने बच्चों को संस्कारवान एंव चरित्रवान बनने और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें