बड़ौत। सोमवार को देर शाम आयोजित स्वागत समारोह में वैभव जैन के एमडीएस परीक्षा में 733 अंक के साथ गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर स्वागत किया।
डॉ. पदम जैन के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह का शुभारंभ बड़ौत मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमित खोखर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में डॉ. अमित खोखर ने कहा जो व्यक्ति लक्ष्य बनाकर मेहनत करता है वह निश्चित ही जीवन में सफलता प्राप्त करता है।
उन्होंने बताया एमडीएस की परीक्षा में चिकित्सक डॉ. पदम जैन के पुत्र वैभव जैन ने 733 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल झटककर जनपद का नाम रोशन किया है। परीक्षा पास कर वैभव जैन दांतों और चेहरे के विशेषज्ञ बने। वैभव जैन पहले भी डीआरडीओ रक्षा मंत्रालय में भारत में प्रथम स्थान के लिए चुने गए थे।
वैभव जैन ने बताया जल्द ही नगर में मुंह का कैंसर, जबडे़ का फैक्चर की सुविधा मरीजों को दी जाएगी।
इनमें एनआईएमए के सचिव डॉ. नरेंद्र पाल धनकड़, डॉ. रमेश चंद, डॉ. अमित खोखर, डॉ. आनंद तोमर, डॉ. सुखपाल, डॉ. जेके गर्ग, डॉ. अरविंद गर्ग, डॉ. राकेश जैन, डॉ. दिनेश बंसल आदि रहे।