बागपत। बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम राजकमल यादव ने 60 स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी की है। इन सभी केंद्रों पर 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लाभार्थियों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा टीके से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। शासन ने 45 वर्ष ऊपर आयु के प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करने के निर्देश दिए है। जिले को 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1.12 लाख लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य मिला है। संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिले में प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है। डीएम राजकमल यादव ने कोरोना टीकाकरण के लिए 60 स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी की है। टीकाकरण से संबंधित कोई भी जानकारी के लिए 0121-2220227 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
बागपत ब्लॉक क्षेत्र में जिला अस्पताल, सीएचसी बागपत, सरूरपुर, ठाकुरद्वारा, टटीरी, धनौरा सिल्वरनगर, बली, बाघू, सिसाना, निनाना, बड़ौत ब्लॉक में सीएचसी बड़ौत, पट्टी चौधरान, आसिक्का, लुहारी, कंड़ेरा, बरवाला, अंगदपुर, बड़ावद, बुढ़पुर, लोयन, बिनौली क्षेत्र में सीएचसी बिनौली, टीकरी, दोघट, ग्वालीखेड़ा, निरपुड़ा, पलड़ी, बामनौली, पुसार, दाहा, मवीकलां, छपरौली में छपरौली सीएचसी, किरठल, ककड़ीपुर, लूम्ब, तुगाना, टांड़ा, हेवा, बदरखा, ककौर, लुहारा, खेकड़ा में खेकड़ा, बड़ागांव, रटौल, गौना, सांकरौद, गढ़ी कलंजरी, भगौट, बसी, घिटौरा, मुबारिकपुर, पिलाना ब्लॉक क्षेत्र में पिलाना, डौला, बालैनी, अमीनगर सराय, पुरा महादेव, डौलचा, ढ़िकौली, तिलपनी एससी व सैड़भर में टीकाकरण किया जाएगा।