फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी से नहीं हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार से शुरू होना था 62 कलस्टर में वृहद टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वैक्सीन के अभाव में जिले में टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार से शुरू हुआ कलस्टर अभियान भी प्रभावित हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने एक जुलाई से 62 कलस्टर में 3564 सत्रों में टीकाकरण का प्लान तैयार किया था, मगर वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया है।
टीकाकरण में तेजी लाने और प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिरक्षित करने के लिए एक जुलाई से जिले के प्रत्येक ब्लॉक में कलस्टर बनाकर टीकाकरण का प्लान तैयार किया गया था। अभियान के अंतर्गत जिले में 62 कलस्टर में 3564 सत्रों में टीकाकरण होना है। पिछले तीन दिनों ने जिले में वैक्सीन का टोटा है। इसी वजह से वृहद रूप से चलाया जाने वाला कलस्टर अभियान शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार निर्धारित किए गए कलस्टर व सत्र
ब्लॉक कलस्टर सत्र
बागपत 13 648
बड़ौत 13 884
बिनौली 08 516
छपरौली 10 618
खेकड़ा 10 422
पिलाना 08 576
केवल 21 सत्रों में टीकाकरण हुआ
बृहस्पतिवार को जिले भर में 21 सत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। कम सत्र के कारण टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। कोल्ड चेन प्रबंधक डॉ संजीव ने बताया के बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के पास तीन हजार वैक्सीन का स्टॉक था। स्टॉक के आधार पर ही सत्र लगाकर टीकाकरण किया गया। शुक्रवार के लिए 3500 वैक्सीन मिली है, जिसके कारण शुक्रवार को भी जिले में टीकाकरण प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें