खेकड़ा (बागपत)। साइबर क्राइम टीम की ओर जैन गर्ल्स डिग्री कालेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जानकारी दी।
कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने वर्तमान में सोशल मीडिया के सदुपयोग व दुरुपयोग के बारे में बताया। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक राजीव सक्सेना ने कहा सोशल मीडिया पर अनजान पोस्ट व फोन पर अंजान व्यक्ति के साथ अपनी पर्सनल चीजों की जानकारी बिल्कुल भी साझा न करें। इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक, टवीटर आदि का इस्तेमाल सावधानी के साथ करें। साइबर क्राइम एक्सपर्ट नितिन पांडे ने बताया कि यदि कोई परेशानी है तो 100, 112 नंबर डायल कर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा, प्राचार्य डा आरके जैन, कालेज समिति अध्यक्ष नरेश जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, सविता राठौर, गीता, गीता, कनिका, मधु जैन, स्वाति सेन, रूबी यादव, शिवानी शर्मा, गरिमा सैनी, किरण, लोकेश्वर शर्मा, दीपक कुमार, उपेंद्र शर्मा, गुलाब सिंह, बबली, उर्मिला, नीलम आदि मौजूद रहे।