फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव गांव में पहुंचने पर हंगामा, एसआई सहित छह पर मुकदमा

विज्ञापन
बाछौड़ गांव में पुलिस अफसरों के सामने विरोध प्रकट करते ग्रामीण - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- बाछौड़ गांव में मंगलवार को दबिश देने पर महिला व दो बेटियों ने निगल लिया था विषाक्त पदार्थ, युवती की हो गई थी मौत
विज्ञापन

- बुधवार को युवती का शव पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर मुकदमा होने पर ही अंतिम संस्कार करने की बात कही
- एसआई सहित छह मुकदमा करके एफआईआर की कॉपी दिखाने पर ही युवती के शव का अंतिम संस्कार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। बाछौड़ गांव में मंगलवार की रात पुलिस की दबिश के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों के विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। एक युवती की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार दोपहर उसका शव गांव लाया गया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही गई। चार घंटे तक हंगामा होने के बाद एसआई और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा किया गया। एफआईआर की कॉपी दिखाने के बाद ही युवती के शव का अंतिम संस्कार किया।
बाछौड़ गांव निवासी एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को लेकर 15 दिन पहले फरार हो गया था। युवक के अपने घर आने की सूचना पर छपरौली थाना पुलिस ने मंगलवार रात को दबिश दी। पुलिस के सामने ही युवक की मां और दो बहनों ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। गंभीर हालत में उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक युवती की मौत हो गई थी। मां व बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती का शव बुधवार अपराह्न चार बजे गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों और गांव के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ युवराज सिंह लगातार समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद ही शव उठने देने की बात कही। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में छपरौली थाने के एसआई नरेशपाल के अलावा पांच अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करके युवती के परिजनों को कॉपी दिखाई गई। इसके बाद ही युवती का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
युवती के भाइयों पर भी मुकदमा हुआ
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जिस युवती को युवक लेकर फरार हुआ है, उसे बरामद करने के लिए ही पुलिस ने दबिश डाली थी। युवती के दो भाइयों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वे ही पुलिस को लेकर आए थे। इस कारण ही महिला और दो बेटियों ने विषाक्त पदार्थ निगला है। इन दोनों भाइयों के अलावा परिवार के तीन अन्य लोगाें के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है
भारी पुलिस बल रहा गांव में मौजूद
बाछौड़ गांव में हंगामे की स्थिति को देखते हुए पहले ही कई थानों की पुलिस और पीएसी को लगाया गया था। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का एसआई और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रालोद नेता राजन जावला ने की कार्रवाई की मांग
रालोद नेजा राजन जावला ने ट्वीट करके बाछौड़ गांव के मामले में कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें