फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी की मांग को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कस्बे के एक रास्ते पर जलभराव हो रहा है। जनता परेशान है। शुक्रवार को नाराज कस्बावासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

दोघट कस्बे की पट्टी मादान में बाजार वाले मुख्य मार्ग पर काफी दिनों से जल भराव है। जिसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय पर की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। कस्बा वासियों ने चेतावनी दी यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो धरना शुरू किया जाएगा। बागपत कलक्ट्रेट प्रभारी व दोघट अधिशासी अधिकारी रामनयन सिह ने बताया कि कस्बे से पानी निकासी के लिए जो पाइप लाइन डलवाई है वह खराब हो गई थी। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें