फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोताना गांव के जंगल में एक खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर रविवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोताना गांव के किसान सतीश शर्मा और गुल्लू रविवार को अपने खेत में पहुंचे तो उन्हें गोवंश के अवशेष पडे़ मिले। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को दी। सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली के नेतृत्व में गांव पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस क्षेत्र में गोवंश कटान के मामले रुक नहीं रहे है। 15 दिन में गोवंश कटान की यह दूसरी घटना है। युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, जिला मंत्री सुनील पहलवान, जिला महामंत्री जयकुमार, युवा जिला मंत्री पवन, अमन शर्मा ने गोवंश कटान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को जमीन में दबाया। साथ ही दो दिन में खुलासा करने का आश्वासन दिया। कोतवाल मगनवीर गिल ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें