फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण के लिए शिक्षकों की ड्यूटी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने आपूर्ति निरीक्षक का घेराव किया, कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राशन की दुकान पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने तहसील में हंगामा किया। आपूर्ति निरीक्षक का घेराव कर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शिक्षक नेता राजीव तोमर के साथ शिक्षक तहसील पहुंचे और हंगामा किया। बताया कि आपूर्ति विभाग द्वारा शिक्षकों की ड्यूटी राशन विक्रेताओं के यहां पर लगा दी गई है। जो शिक्षक कई दिनों से मेडिकल पर चल रहा है या फिर बीमार है, उनकी ड्यूटी भी लगा दी गई है। इसके अलावा जिस गांव में विद्यालय है, उसके शिक्षक की डयू्टी उस गांव में न लगाने की बजाए दूसरे गांव में लगा दी गई। महिला शिक्षकों की ड्यूटी 20 से 25 किमी दूर दूसरे गांव के राशन विक्रेताओं के यहां पर लगाई गई है, जोकि गलत है। इससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में शिक्षक एसडीएम दुर्गेश मिश्र से मिले। एसडीएम के आश्वासन के बाद शिक्षक शांत होकर लौट गए। इस अवसर पर सुमित, दिनेश, संजीव, हरेन्द्र, मुकेश, निशांत, प्रवीण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें