फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से रजबहे में नहीं छोड़ा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाया
विज्ञापन

अमीनगर सराय। क्षेत्र के डौला और मीतली गांव से होकर गुजरने वाले रजबहे में पिछले छह माह से पानी नहीं छोड़ा गया। पानी के अभाव में किसानों की फसलें सूख रही है। बुधवार को क्षुब्ध किसानों ने रजबहे में पानी छोड़ने की मांग को लेकर विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाया।
विज्ञापन

रजबहे में पानी की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्र के किसान डौला में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पहुंचे। किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा रजबहे में पिछले छह माह से सफाई नहीं हुई है और न ही पर्याप्त पानी मिल पाया है। पानी के अभाव में किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है। फसलों की सिंचाई करने के लिए रजबहों पर छह गांवों के किसान निर्भर हैं। समय से सफाई और पानी न आने से किसान परेशान हैं। उन्होंने सिंचाई डाक बंगले के कर्मचारी सतेंद्र, मुकुल व सुशांत को किसानों ने बंधक बनाकर शीघ्र ही रजबहे की सफाई व निरंतर पानी की व्यवस्था करने की मांग की तथा मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कुशवाहा ने किसानों की ओर से कर्मचारियों को विभाग के एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा। इनमें सुरेंद्र सिंह, उदयवीर, वकील, साजिद, बीर पाल, अशोक, जगजीत, निरंजन, मुस्तफा, बृजपाल राणा, कुलदीप राणा, अजय शर्मा, मुकेश शर्मा, आशीष, रामपाल, सुधीर, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें