फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ओवरब्रिज के नीचे ट्रांसफॉर्मर रखने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज के नीचे सड़क के बीचो-बीच 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रखने की सूचना पर देर रात लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। लोगों ने कहा कि सड़क के बीचो-बीच ट्रांसफॉर्मर रखने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व पैदल यात्रियों के साथ हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

हंगामा करने वाले लोगों ने बताया कि मधुबन, पटेल नगर सहित अन्य कॉलोनियों को बिजली सप्लाई के लिए बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग से पीछे हटकर 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। अब ऊर्जा निगम के कुछ कर्मचारी बाहरी लोगों व ठेकेदार से मिलीभगत कर ट्रांसफॉर्मर को हटाकर बड़ौत -मुजफ्फरनगर मार्ग के बीचो-बीच ओवरब्रिज के नीचे रखने की तैयारी कर रहे हैं। जिस जगह ट्रांसफॉर्मर को रखने की तैयारी की जा रही है, वहां से रोजाना सैकड़ों वाहन व पैदल यात्री गुजरते हैं और वहां मकान भी बने हुए हैं। इससे मार्ग पर जाम भी लगेगा और ट्रांसफॉर्मर से बड़ा हादसा होने की आशंका है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। लोगों ने वहां पर मौजूद सहायक अभियंता सीताराम समेत अन्य कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि मार्ग के बीचो-बीच ट्रांसफॉर्मर रखा गया तो आंदोलन किया जाएगा।

ओवरब्रिज निर्माण को लेकर ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट किया जाना है, इसको लेकर निगम सेतु के अधिकारियों से बात चल रही है। यदि लोग विरोध कर रहे हैं तो मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। -केपी खान अधीक्षण अभियंता बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें