फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशरफाबाद थल गांव में टीकाकरण करने गयी स्वास्थ्य विभाग की टीम का जमकर विरोध, नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अशरफाबाद थल गांव में शुक्रवार को टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध किया गया। कुछ ग्रामीणों ने टीम को गांव से खदेड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सूचना पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक व बीएमसी ने किसी तरह मामला शांत किया। लोगों को समझाकर टीकाकरण शुरू कराया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को अशरफाबाद थल गांव में टीकाकरण शुरू ही किया था कि कुछ ग्रामीणों ने अफवाहें फैलाते हुए विरोध शुरू कर दिया। टीम ने उन्हें समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। कुछ लोगों ने गांव से टीम को खदेड़ने का भी प्रयास किया। इसकी सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार व बीएमसी सचिन मलिक पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और विरोध कर रहे लोगों को टीकाकरण से होने वाले फायदों की जानकारी दी। इसकेबाद दोबारा से टीकाकरण का कार्य शुरू हुआ। गांव में 50 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण कार्य में रुचि न दिखाने पर दो आशाओं को हटाया
बड़ौत। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुुमार ने बताया कि अशरफाबाद गांव में दो आशाओं की लापरवाही के कारण ग्रामीण वैक्सीनेशन कराने से डर रहे थे। बार-बार कहने के बावजूद आशाएं टीकाकरण व स्वास्थ्य सेवाओं में रुचि नहीं दिखा रही थी। इस संबंध में सीएमओ को अवगत करा दिया गया था। इसके बाद आशा शाइस्ता व राजबाला को सीएमओ के निर्देश पर हटवा दिया गया है। गांव में दो आशाओं की जल्द नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण कराने पर दिया जोर
बड़ौत। नगरपालिका परिषद में एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुुमार ने ईओ अनुज कौशिक की मौजूदगी में सभासदों के साथ बैठक की। सभासदों को जिम्मेदारी सौंपी की कि नगरवासियों को टीकाकरण कराने के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर जीत सिंह कश्यप, इरफान मलिक, आशुतोष सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें