फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खींची गई अवैध लाइन हटवाने पर हंगामा, दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
बड़ौत में सीओ कार्यालय के पीछे कालोनी में अवैध लाइन हटाते कर्मचारी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
खींची गई अवैध लाइन हटवाने पर हंगामा, दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीओ ऑफिस के पीछे बचपन प्ले स्कूल के पास बनी कॉलोनी में ठेकेदार द्वारा वसूली कर खींची गई अवैध विद्युत लाइन को हटवाने गई ऊर्जा निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने इस दौरान हंगामा कर ठेकेदार पर वसूली का आरोप लगाया। बात बढ़ते देख सूचना पर पहुंची पुलिस के पहरे में लाइन को हटवाया गया। यहां वसूली कर 150 मीटर लंबी अवैध विद्युत लाइन खींची गई थी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम मेें किस तरह दलाल व ठेकेदारों का बोलबाला है इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली। बिना स्टीमेट सीओ कार्यालय के पीछे बसी कालोनी में ठेकेदार ने तीन खंभों के सहारे 150 मीटर लंबी अवैध विद्युत लाइन दौड़ा दी थी। इसकी सूचना पर अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह के निर्देश पर एसडीओ राणा प्रताप व अवर अभियंता गुलशन कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और लाइन को हटवाने लगी। इससे बात से नाराज कालोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर लोगों की भाड़ी भीड़ जुट गई। लोगों का कहना था कि लाइन बनवाने को लेकर उन्होंने ठेकेदार को रुपये दिए है। आरोपी ठेकेदार ने भी लोगों को आश्वासन दिया था कि विभाग से स्टीमेट तैयार कराकर लाइन खींची गई है। इस दौरान टीम व लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एसडीओ व जेई ने बताया कि यह लाइन अवैध तरीके से खींची गई है। इसके बावजूद भी लोग शांत नहीं हुए। बाद में पुलिस को मौके पर बुलाकर लाइन को हटाया गया। इस संबंध में एसडीओ राणा प्रताप से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि कालोनी से अवैध लाइन को हटाया गया है। ठेकेदार का भी नाम मालूम हो चुका है जल्द आरोपी ठेकेदार व कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें