फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चियां बनवाने को लगी कतार तोड़ने पर सीएचसी पर हंगामा

विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी पर हंगामा करती महिलाएं। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
पर्चियां बनवाने को लगी कतार तोड़ने पर सीएचसी पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। सीएचसी पर मंगलवार को पर्चियां बनवाने के लिए महिलाओं व पुरुषों की लगी कतार में कुछ युवक जबरन घुस गए। इस बात से नाराज लोगों ने खूब हंगामा किया। आरोप है कि जब लाइन में लगी महिलाओं व पुरुषों ने ऐसे युवकों का विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने कतार में लगे लोगों के साथ मारपीट की कोशिश की। बाद में चिकित्सकों ने सख्ती से युवकों को हटवाया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सीएचसी पर पर्चियां बनवाने के लिए लंबी कतार लग गई। इस दौरान नगर के ही तीन-चार युवक पहुंचे और जबरन कतार तोड़कर बीच में घुस गए। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने अनसुना कर दिया। कुछ लोगों ने युवकों को लाइन के बीच से निकलने को कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट का प्रयास किया। यह देख सीएचसी के चिकित्सक आए और युवकों को कतार से बाहर निकालकर पुलिस को बुलाने की धमकी दी तो युवक शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें