फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात के शव को दफनाने को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। रोशनगढ़ के ग्रामीणों ने रविवार को नवजात को दफनाने के लिए जगह न मिलने पर हंगामा किया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर कब्रिस्तान की भूमि पर तालाब खुदवाकर मछली पालक को बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव के विपिन पुत्र ओमकार ने बताया कि रविवार को उसके नवजात बेटे की मृत्यु हो गई। जब वह शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान पहुंचा था। वहां मौजूद ग्रामीण इलियास, नवाब अली ने बताया कि तालाब पर ग्राम प्रधान व उसके पक्ष के लोगों ने कब्जा कर रखा है और कब्रिस्तान की जमीन पर तालाब खुदवा दिया है। इसमें मछली पालन कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने हंगामा कर कब्रिस्तान की भूमि न दिए जाने तक शव को न दफनाने की चेतावनी दी। इस दौरान राहुल, नीरज, बबलू, विपिन, सलीम, हैप्पी, राजू आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम प्रधान हाजी नाजिम ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। कहना है कि कब्रिस्तान की भूमि पर तालाब नहीं है, बल्कि बरसात का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें