फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शाकाहारी बिरयानी में हड्डी निकलने पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
शाकाहारी बिरयानी में हड्डी निकलने के बाद खेकड़ा कोतवाली में विरोध जतातेे भाजपा कार्यकर्ता। संवा
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में ठेले पर सोमवार दोपहर को शाकाहारी बिरयानी खा रही सुन्हैड़ा की अंशु की प्लेट में हड्डी के टुकड़े निकल गए। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं व युवती ने हंगामा कर दिया और कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ठेले वाले आकिब निवासी मोहल्ला अहिरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुन्हैड़ा गांव की रहने वाली अंशु ने बताया कि वह खेकड़ा में कोचिंग करने आती है। सोमवार की दोपहर में कोचिंग के लिए आई तो रेलवे मार्ग पर एक ठेले से उसने शाकाहारी बिरयानी खरीद ली। जब वह बिरयानी खाने लगी उसमें हड्डी के टुकड़े निकल गए। इसपर युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता आकाश त्यागी, अजय शर्मा, कपिल शर्मा, मनुपाल बंसल, शुभम यादव, मोनू धामा, शुभम यादव भी पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर ठेले वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ठेले वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें