फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भडल में पशु पैठ को लेकर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। भड़ल गांव में पशु पैठ को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने पशु व्यापारियों को दौड़ा दिया। पशु व्यापारियों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पैठ संचालकों का कहना था कि उन्होंने जिला पंचायत से अनुमति ली है। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने अधिकारियों से बात की। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पशु पैठ लगी।
विज्ञापन

बुधवार को भडल गांव में पूर्व प्रधान तिरपाल राणा ने पशु पैठ लगवाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पैठ से पशु व्यापारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जिसको लेकर पशु पैठ संचालक और पुलिस के बीच नोंक-झोंक हो गई। पूर्व प्रधान का कहना था कि जिला पंचायत की ओर से सितंबर माह में पशु पैठ लगाने की अनुमति दी गई है। जिला पंचायत के आदेश पर बुधवार को पशु पैठ लगाई गई थी। भाजपा विधायक योगेश धामा ने पुलिस अधिकारियों से बात की। जिसके बाद पशु पैठ लगाए जाने पर सहमति बनीं। थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान का कहना है कि पैंठ में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोविड के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें