फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों अंतिम दिन हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/चांदीनगर। जिले के सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर अंतिम दिन हंगामे हुए। बड़ी संख्या में किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर पहुंच गए। देर रात तक खरीद जारी रही। रटौल में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सचिव पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। किसानों ने गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू हुई सरकारी गेहूं खरीद का मंगलवार को अंतिम दिन था। सुबह से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच गए। कई क्रय केंद्रों पर देर रात तक भी खरीद होती रही। रटौल साधन सहकारी समिति पर तौल न होने पर गेहूं बेचने के लिए पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि सही तौल न होने के कारण केंद्र पर लंबी लाइन। अधिकांश किसानों को बिना तौल किए ही वापस लौटना पड़ता है। मंगलवार को विनयपुर, भागौट, रटौल, नंगलाबड़ी गांव के किसान समिति पर गेहूं लेकर पहुंचे। 11 बजे तक समिति पर ताला लगा रहा। किसानों ने सचिव से संपर्क का प्रयास किया, मगर उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं पाया। जिससे आक्रोशित किसानों ने केंद्र पर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि केंद्र पर पिछले 15 दिनों से किसान गेहूं बेचने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। केंद्र पर कभी बोरे खत्म होने तो कभी कुछ और बहाना बनाकर टरका दिया जाता है। उन्होंने सचिव पर सुविधा शुल्क लेकर तौल करने का आरोप लगाया। खरीद के अंतिम दिन केंद्र पर सचिव नहीं पहुंचे। हंगामा करने वालों में सुभाष, प्रदीप, पवन, राजकुमार, आसीम, निखिल, विकास, राजू, महताब आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें