फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने किया हंगामा, मीटर उखाड़े

विज्ञापन
फतहपुर गांव के उपकेंद्र में मीटर दिखाते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने से गुस्साए किसानों ने फतेहपुर विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। किसानों ने नलकूपों पर लगाए विद्युत मीटर उखाड़कर उपकेंद्र में रख दिए। इस पर कर्मचारी हंगामे के बाद किसानों से मीटर वापस लिये।
फतेहपुर विद्युत उपकेंद्र के क्षेत्र में आने वाले शोभापुर, खिंदौड़ा, बिलौचपुरा व ग्वालीखेड़ा गांव के किसान शनिवार को उपकेंद्र पहुंचे। किसान विद्युत नलकूपों पर लगाए मीटरों को उखाड़कर कर्मचरियों को सौंप दिए। इस पर कर्मचारियों ने मीटर वापस लेने से इनकार कर दिया। इस पर किसान भड़क गए और नारेबाजी कर हंगामा करने लगे। वहां घंटों हंगामा चलता रहा। किसानों का आरोप है कि बिजली माफी के बजाय मीटर लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। नलकूप पर मीटर नहीं लगाने दिया जाएंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने मीटर वापस लिये और किसान शांत होकर लौट गए। हंगामा करने वालों में ओमवीर, दीपक, सीमा, अनुज राजपूत, सुनील शर्मा, गौरव, राजकुमार, प्रकाश सिंह, सुरेश चंद, बृजमोहन, अस्वनी राजपूत समेत अन्य किसान मौजूद रहे। टीजीटू अरुण कुमार का कहना है कि शासन के आदेश पर मीटर लगाए जा रहे हैं। किसानों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी की चाबी छीनकर पेड़ पर चढ़ा किसान
हंगामे के दौरान एक कर्मचारी बाइक लेकर चलने लगा तो एक किसान ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली तथा पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद कर्मचारी ने किसान को समझाने की कोशिश की परंतु मीटर वापस होने तक चाबी नहीं लौटाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें