फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्द न मिलने पर आक्रोशित लोगों का तहसील पर हंगामा, कर्मचारियों से नोकझोंक

विज्ञापन
बड़ौत तहसील में फर्द निकलवाने के लिए लगी भीड़ का दृश्य। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
फर्द न मिलने पर किसानों का तहसील में हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। फर्द न मिलने से आक्रोशित कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को तहसील में हंगामा किया। उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख एसडीएम उनके बीच पहुंचे और समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

ग्राम बावली, मलकपुर, जौनमाना, किरठल आदि के किसान तहसील पहुंचे। वे फर्द निकलवाने को लेकर लाइन में लग गए। इस दौरान सर्वर डाउन होने से फर्द दिए जाने का काम बंद हो गया। काफी देर तक फर्द न मिलने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि कई दिन से फर्द निकलवाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं। कभी सर्वर डाउन तो कभी कंप्यूटर मेें तकनीकी खराबी बताकर वापस भेज दिया जाता है। आरोप लगाया कि खिड़की के अंदर बैठे कर्मचारी जान-पहचान के लोगों को फर्द मुहैया करा देते हैं, जबकि अन्य किसान लाइन में घंटों खड़े रहते हैं। इस दौरान एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सर्वर द्वारा काम करने के बाद फर्द निकालने का कार्य भी शुरू हो गया। यहां राहुल, प्रमोद, देवेंद्र, रजत, धर्मवीर, सुभाष, इकबाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें