फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित किसान के परिवार का थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कंडेरा गांव में डोलबंदी करने गई राजस्व विभाग की टीम पर फसल उजाड़ने का आरोप लगाते हुए किसान के परिवार ने थाने में हंगामा किया। उन्होंने राजस्व की टीम पर पहले नोटिस नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कंडेरा गांव के रहने वाला सतीश ने चकबंदी में कम जमीन मिलने पर न्यायालय में गुहार लगाई। जिसमें एसडीएम के आदेश पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम कंडेरा गांव पहुंची और सतीश व पड़ोसी राजेंद्र के खेत की पैमाइश करने के बाद डोलबंदी कराई। जिसमें किसान राजेंद्र के परिवार वालों ने खेत में पहुंचकर राजस्व टीम का विरोध किया। थाने में शिकायत देकर मंजू ने राजस्व विभाग की टीम पर धमकाने व बिना नोटिस दिए ही फसल उजाड़ने का आरोप लगाया। उधर डोलबंदी कराने गए कानूनगो कृष्णपाल शर्मा का कहना है कि राजेंद्र के घर पहले ही नोटिस भेज दिया गया था। शिकायतकर्ता की जमीन पर डोलबंदी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें