फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की मौत को लेकर परिजनों का अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर अधिक बिल वसूली और लापरवाही का आरोप लगाया। मरीज का शव परिजनों को देने में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र प्रताप सिंह हो 19 अप्रैल को क्रिस्टल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक उन्हें कोरोना था। मंगलवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को दो लाख 70 हजार रुपये का बिल थमा दिया। जिसपर संदीप, सुखबीर, प्रिंस, राहुल, बलजीत आदि ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद परिजन शव लेकर दिल्ली चले गए।
अनुमति बगैर ही कोरोना मरीज का उपचार
- प्रशासन ने सोमवार को तीन प्राइवेट हॉस्पिटल को कोविड मरीजों का उपचार करने की अनुमति दी। इनमें क्रिस्टल हॉस्पिटल भी शामिल है। लेकिन सुरेंद्र का उपचार 19 अप्रैल से हॉस्पिटल में चल रहा था। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन को लेकर भी अनियमितता सामने आई हैं। पूरे मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें