फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की बरामदगी के लिए कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। गांव फखरपुर से बहलाफुसला कर ले जाई गई विवाहिता की बरामदगी के लिए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया। शीघ्र बरामद न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव फखरपुर से एक विवाहिता को दूसरे संप्रदाय का युवक एक माह पूर्व बहला फुसला भगा कर ले गया था। विवाहिता के परिजनों ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस विवाहिता को बरामद नहीं कर सकी। इससे विवाहिता के परिजनों में आक्रोश है। बुधवार को बड़ौत से हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने विवाहिता की बरामदगी के लिए हंगामा किया। पुलिस पर भी विवाहिता को बरामद करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। शीघ्र बरामद न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, बड़ौत नगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, सोहबीर सिंह शिवकुमार शर्मा, पवन कुमार, नितिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें