-पुलिस ने लोगों को समझाकर कराया शांत, तीन दुकानों ने हटाई सील
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत मार्ग पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने भाकियू नेता की छह दुकानों पर सील लगा दी, जिसको लेकर वहां हंगामा हो गया। टीम ने तीन दुकानों से सील हटाई तो लोग शांत हुए।
कस्बे में मंगलवार को विकास प्राधिकरण के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और भाकियू के नगर अध्यक्ष संजय की छह दुकानों पर सील लगा दी। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। वार्ता के बाद तीन दुकानों से सील हटाने पर सहमति बनी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कस्बे में नई दुकानें नहीं बनाई गई हैं, बल्कि पुराने मकान में दुकानें बनवाई गई हैं। इसके बावजूद प्राधिकरण इस तरह निशाना बनाकर कार्रवाई कर रहा है। इस मौके पर चौधरी हिम्मत सिंह, आशु, नदीम, अंकित, संजय, मुकेश, विकाश, हिमांशु, अर्पित मौजूद रहे।