फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के उन्नयन से होगा राष्ट्र का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
-बार एसोसिएशन पदाधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कालेज में बुधवार को शैक्षिक गोष्ठी हुई। जिसमें समाज व राष्ट्र के विकास के लिए शिक्षा के उन्नयन पर बल दिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य अतिथि बागपत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षित व जागरूक समाज की राष्ट्र की उन्नति में महतो भूमिका है। उन्होंने बालिका शिक्षा को वर्तमान परिवेश में जरूरी बताया। इस दौरान संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने बार एसोसिएशन बागपत के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, महामंत्री रामपाल शर्मा व पूर्व अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक महंत डा. साधुराम स्वामी की अध्यक्षता व ब्रजपाल शास्त्री के संचालन में हुई गोष्ठी में निदेशक डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, प्रबंध निदेशक डा. शबाना, वीर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, प्रधानाचार्य देशपाल तोमर, बच्चू सिंह राणा, रविंद्र राणा, दीपक शर्मा, घनशयाम शास्त्री, सुनील कुमार, बाबूराम प्रधान, देवेंद्र सोनी, पवन तेडा, देशपाल तोमर, इरफान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें