फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बिजनौर के जटपुरा में जमकर प्रदर्शन,

Wed, 01 Apr 2026 10:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बिजनौर के जटपुरा बौंडा गांव में आबादी के पास शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से दुकान को गांव से दूर स्थानांतरित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में मंडावली थानाक्षेत्र के गांव जटपुरा बौंडा में आबादी के पास स्थित शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर बुधवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने धरना देकर नारेबाजी की और दुकान को गांव की आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल पुष्पा देवी, कमलेश, मुन्नी देवी, शोभा, संतोष, कुसुम और मिथिलेश समेत कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि दिनभर शराबियों की आवाजाही से गांव का माहौल खराब रहता है। इससे महिलाओं और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में जल्द हो सकता है फैसला, कल अंतिम गवाही, कसौल होटल के मैनेजर देंगे बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने यह भी कहा कि शराब के कारण कई परिवारों में विवाद और कलह की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें