फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को हरियाणा बनते देर न लगेगी

Mon, 21 Mar 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हरियाणा में मारे गए जाट युवाओं की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। जिला जाट महासभा के अध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने कहा आरक्षण उनका जन्म सिद्ध अधिकार है। आरक्षण नहीं मिला यूपी को हरियाणा बनने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। गंड़ासे और बलकटी की फौज तैयार है। बस हाथ उठाने की देर है। 
विज्ञापन


जगपाल तेवतिया रविवार को दिल्ली रोड स्थित मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जाट सममेलन में आरक्षण के लिए हुंकार भर रहे थे। इसमें बागपत से भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा संसद के हर सत्र में आरक्षण की बात की जा रही है। हर बार सत्र के दौरान समाज की बातें की जा रही है। पूर्व के सांसदों ने पिछले तीस वर्षों में संसद में एक बार भी बागपत जनपद का जिक्र तक नहीं किया। वह हर कीमत पर जाटों को आरक्षण दिलाकर रहेंगे। 

फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद बाबूलाल चौधरी ने कहा समाज को आरक्षण हर कीमत पर मिलेगा। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व ही जाटों को आरक्षण की घोषणा हो जाएगी। ऐसा नहीं हुआ तो इसका पूर जोर विरोध करते हुए आंदोलन किया जाएगा। बिजनौर के भाजपा सांसद कुंवर भारतेंदु ने आरक्षण हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है हम इसे लेकर रहेंगे।
विज्ञापन


जाट नेता मनवीर तेवतिया ने कहा उन्हें जाटों को आरक्षण की जरूरत नहीं है, यदि  केंद्र सरकार समाज को दो एकड़ भूमि और 1500 रुपये प्रतिदिन दिला दें, उससे ही लोग काम चला लेंगे। वीएम परिहार ने कहा समाज को एकजुट होकर एक मंच पर आकर आंदोलन करने से ही जाट आरक्षण संभव है। 

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा  सड़क की लड़ाई हमें लड़नी होगी और संसद की लड़ाई समाज के नेताओं को। प्रदेश सरकार ने जाटों को आरक्षण दे दिया तो केंद्र सरकार को आरक्षण देना होगा। 

अखिल भारतीय जाट सभा के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह ने कहा बड़बोले नेता के कारण हरियाणा में हिंसा भड़की है। हिंसा की मुख्य वजह केवल भाजपा नेता ही थे। भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत  ने कहा आरक्षण एकजुटता से ही  मिलेगा। समाज को एकजुट होना होगा, तभी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपाल सिंह ने की। संचालन जिला जाट सभा जिला सचिव नगेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, प्रोफेसर महक सिंह, डॉ. राकेश, शालिनी चौधरी, पूर्व सांसद हरपाल पंवार, लता चौधरी, अनिल चौधरी, विनोद खेड़ा, विक्की चौधरी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें