फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चारपाई पर आराम फरमा रहे थे जेई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, अवैध वसूली का भी लगा आरोप

Mon, 03 Oct 2022 11:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में बड़ौत के बरवाला गांव में तैनात अवर अभियंता का सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के बरवाला गांव में तैनात अवर अभियंता का सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें जेई एक उपभोक्ता के यहां पर चारपाई पर लेटकर मोबाइल फोन चलाता नजर आ रहा है। उपभोक्ताओं ने विभागीय अफसरों से जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जेई पर चेकिंग के दौरान अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो व फोटो वायरल हो रही है। जिसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम से जुडे़ बरवाला गांव में तैनात अवर अभियंता विशाल राय चारपाई पर लेटकर वीडियो चलाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान जेई एक उपभोक्ता के घर पर पहुंचे। दबाव बनाते हुए उसके घर पर ही आराम करने के लिए कहा। जेई चारपाई पर लेट गए और फोन पर गाने व वीडियो चलाने लगे। तभी किसी उपभोक्ता ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज

एसई रणविजय सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। उधर जेई विशाल राय ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि गांव में मीटर लगाते समय तबियत खराब हो गई थी, तभी चारपाई का लेट गया था। अवैध वसूली का आरोप झूठा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें