फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में कर्ज से परेशान होकर किसान ने दी जान, पेड़ पर लटका मिला शव, अमीन बना रहा था दबाव

Sun, 31 Aug 2025 10:17 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: बागपत के डोला गांव के किसान चंद्रबोस (52) ने कर्ज से परेशान होकर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह अन्य किसान खेत पर पहुंचे तो उनका शव लटका मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
किसान चंद्रबोस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। सुबह खेत में किसान का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बैंक और अमीन पर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बागपत के डोला गांव के किसान चंद्रबोस ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कई महीनों से आरसी जारी होने के बाद अमीन और अधिकारी लोन चुकाने का दबाव बना रहे थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार को भी अमीन और चपरासी ने किसान के साथ अभद्रता की थी। इसी से परेशान होकर चंदरवोस ने रात को खाना खाया और डोला सराय मार्ग की ओर चले गए। वहीं जाकर उन्होंने किसी समय देवता के थान में खड़े पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। 
 
विज्ञापन

रविवार सुबह भिंडी तोड़ने खेतों में गए मजदूरों ने उनका शव पड़े पर लटका देखा, तो गांव में आकर परिजनों को खबर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों सहित ग्रामीणों ने अमीन और बैंक पर प्रताड़ित करने के आरोप आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जांच भी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें