फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीजीपी अनुराग धनखड़ के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Wed, 22 Jul 2026 11:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ौत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
अनुराग धनखड़ का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ को अंतिम विदाई देने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। उनके अंतिम दर्शन के लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग उनके गांधी रोड स्थित आवास पर पहुंचे। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन




मंगलवार रात बड़ौत लाया गया पार्थिव शरीर
मूल रूप से बिहारीपुर गांव निवासी अनुराग धनखड़ का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे बड़ौत के गांधी रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: कैंटर टैंकर में घुसा, चालक और 11 महीने की बच्ची की मौत, मुंडन कराने जा रहा परिवार हादसे का शिकार

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी श्रद्धांजलि
पुलिस अधिकारियों ने अनुराग धनखड़ को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग भी पहुंचे।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
अनुराग धनखड़ का अंतिम संस्कार बड़ौत के बावली चुंगी स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान राज्य मंत्री असीम अरुण, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, विधायक डॉ. अजय कुमार, थाम्बा चौधरी, यशपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें