यूपी की टीम ने जीता कांस्य
बालैनी (बागपत)। छत्तीसगढ़ में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। घटौली गांव के विद्यालय की दो बालिकाओं ने भी प्रतिभाग किया।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 13 से 15 जनवरी तक 65वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न राज्यों ने प्रतिभाग किया। बालैनी क्षेत्र के घटोली गांव के प्राथमिक विद्यालय की दो बालिकाओं ईशिका और वर्षा ने यूपी की टीम की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लिया। तृतीय स्थान के लिए हुए मुकाबले में यूपी की टीम ने हरियाणा की टीम को 27-25 के अंतर से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। कांस्य पदक प्राप्त करने की सूचना विद्यालय और गांव के ग्रामीणों को मिलते ही उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के कोच योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों खिलाडिय़ों का स्वागत किया जाएगा।