फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में स्कूल बस की चपेट में आने से छह वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 05 May 2022 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत में गुरुवार सुबह एक स्कूल का छात्र हादसे का शिकार हो गया। स्कूल बस को बैक करते वक्त छात्र बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार सुबह एक छह वर्षीय छात्र की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और स्कूल परिसर में जाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चामरावल निवासी अरुण का छह वर्षीय पुत्र आयुष पांची- चमरावल मार्ग के एक पब्लिक स्कूल में यूकेजी कक्षा का छात्र था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूल पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार: अफसरों ने रिश्तेदारों को 10 गुना तक दिलाया मुआवजा, सरकार को पहुंचाया 25 करोड़ का नुकसान
विज्ञापन


स्कूल परिसर में ही स्कूल की बस को बैक करते हुए वह छात्र बस के टायर के नीचे आ गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिजनों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया और गाड़ी ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


परिजनों ने हंगामा करते हुए एसपी और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की। डीएम व एसपी को बुलाने की मांग को लेकर पांची-चमरावल मार्ग पर छात्र का शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रबंधक की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें