उधर सोनू तोमर, मोहित, योगेश तोमर, कपिल, पुनीत जैन आदि लोगों का आरोप है कि जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई है। उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
सभी कागजात दिखाए गए
एजेंसी के मालिक सुभाष चंद जैन ने बताया कि टीम आई थी। कोई गड़बड़ी नहीं मिली। टीम ने जो दस्तावेज और कागजात मांगे वो सभी दिखाए गए हैं। झूठी शिकायत की गई थी।
यह भी पढ़ें: डबल मर्डर की ऐसी वारदात: कांप उठेगी रूह, थाने पहुंचा पूर्व पार्षद सऊद, बोला- नहर में फेंकीं दोनों की लाशें
बीड़ी की एजेंसी की एक गाड़ी पकड़ी गई थी, जिसके आधार पर ही बड़ौत में स्थित अतर सिंह जयचंद एजेंसी पर टीम ने पहुंचकर जांच की। अभी जांच की जा रही है। इसकी दिल्ली की एक फर्म से खरीदारी होती है, जबकि माल कोलकाता से आता है। एक लाख तक की अनियमितता सामने आ रही है, बाकी जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- आरके त्रिपाठी, ज्वॉइंट कमिश्नर