फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैक की जा रही थी नकली दवाइयां, आरोपी गिरफ्तार, खुलेंगे बड़े राज

Mon, 28 Jun 2021 02:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा खुलासा हुआ है। यहां एक मकान में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली दवाइयों को पैक किया जा रहा था। इस मामले में अभी और भी कई बड़े राज खुलेंगे।
विज्ञापन
बागपत में नकली दवाइयों के साथ आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ड्रग विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में सराय मोड़ पर एक घर में नकली दवाइयां ब्रांडेड कपंनियों के नाम से पैक की जा रही थी। सिंघावली अहीर थाना पुलिस के साथ ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई में ग्लैक्सो व जोनसन कंपनी की नकली दवाइयां बरामद हुई हैं। मौके से दवा की पैकिंग मशीन, प्रिंटिंड फॉयल सीज की गई हैं। 

विज्ञापन


वहीं मशीन ऑपरेटर सुरेंद्र पुत्र रंजीत निवासी बालैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मकान मालिक गफ्फार पुत्र हारून निवासी सिंघावली अहीर फरार हो गया है। आरोपी गफ्फार की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, शामली व आसपास के जनपदों में इन दवाओं की सप्लाई की जाती थी। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर से गोलियां खरीदकर बागपत में पैकिंग की जा रही थी। 
विज्ञापन


आरोपी सुरेंद्र से पूछताछ के बाद मुजफ्फरनगर ड्रग विभाग भी मामले की छानबीन में जुट गया है। दोनों दवाओं के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपी से पूछताछ में मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर के मेडिकल स्टोर व दवा फैक्टरी के नाम सामने आए हैं। अब इनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें