फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दर्दनाक हादसा: बिजली गिरने से एक महिला की मौत, मासूम बच्ची समेत दो घायल, हालत गंभीर

Wed, 04 May 2022 05:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला और मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खट्टा प्रहलादपुर गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक ही परिवार की दो महिला व एक बच्चा झुलस गए। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां हालात बिगड़ने पर महिला की मौत हो गई। अभी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


खट्टा प्रहलादपुर निवासी पुष्पा (40) पत्नी बिट्टू, पूजा पत्नी पवन व आठ वर्षीय बच्ची परी पुत्री पप्पू एक ही परिवार के सदस्य है। बुधवार दोपहर यह दोनों महिला घर पर काम कर रही थी और बच्ची घर के कमरे में खेल रही थी। वहीं बारिश के दौरान अचानक बिजली उनके घर पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिला व एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़ें: ईद के दिन उठे चार जनाजे: कोटद्वार खुशियां मनाने गए चार दोस्तों की मौत, परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़ और गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन गंभीर हालत में तीनों को बागपत के एक नर्सिंग होम में ले गए। जहां हालात बिगड़ने पर पुष्पा की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पर लोगों की भीड़ लगी है।

यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा:  बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें