फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हाईवे पर हाइट गेज से टकराई श्रद्धालुओं की मिनी बस, एक की मौत, छह बच्चों समेत 19 घायल

Sun, 08 Sep 2024 09:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं से भरी बस बागपत में हाईवे पर लगे हाइट गेज से टकरा गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
हाइटगेज से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर की शिक्षक कालोनी से बागड़ राजस्थान में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पिलाना मोड़ पर लगे हाइट गेज से टकरा गई। इसमें सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी मंगलसेन (70) की मौत हो गई, जबकि छह बच्चों और महिलाओं समेत 19 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

खतौली के रहने वाले अजय ने बताया कि मुजफ्फरनगर की शिक्षक कालोनी में उसकी ससुराल से रविवार सुबह कई परिवार मिनी बस में सवार होकर राजस्थान के बागड़ मंदिर में दर्शन के लिए चले थे। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही उनकी मिनी बस मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर पिलाना मोड़ पर पहुंची तो वहां सड़क के बीच में लगाए गए हाइट गेज के खंभे से बस टकरा गई। इस हादसे में शिक्षक कालोनी निवासी मिनी बस में सवार श्रद्धालु राजेंद्र प्रताप, मंगलसेन, अमित, रामवती, ज्योति, अर्णव, सोनिका, प्रेमवती, सुनील, गुनगुन, गाजियाबाद निवासी संजय, सुनीता, आरव, खतौली निवासी अजय, प्रीति, भारत, पृथ्वी, मेरठ निवासी अरुण और चालक नफीस समेत 20 घायल हो गए। इससे वहां काफी देर तक जाम लगा रहा।
 
विज्ञापन

हादसे के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मंगलसेन, राजेंद्र सिंह समेत चार घायलों को मेरठ रेफर कर दिया। वहीं दस घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायल मंगलसेन की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि हाइट गजे का खंभा बीच में लगाया गया था और अन्य जगह भी रूट डायवर्जन के बाद हादसों का खतरा है। उधर, सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि घायलों का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें