फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अधिकारी को ट्रक से कुचलने की कोशिश, खेत में कूदकर बचाई जान, फिर कई जगह ताबड़तोड़ छापामारी

Thu, 16 Mar 2023 09:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : माफिया ने खनन अधिकारी को ट्रक से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान खनन अधिकारी ने खेत में कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में माफिया ने रेत से भरा ट्रक दौड़ाते हुए खनन अधिकारी को कुचलने की कोशिश की। खेत में कूदकर खनन अधिकारी ने अपनी जान बचाई। ट्रक का पीछा करके कर्मियों ने राइफल दिखाकर ट्रक को रुकवाया। इसके बाद बुधवार रात को कई जगह छापा मारकर रेत और मिट्टी से लदे चार ट्रक पकड़े गए।

विज्ञापन


खनन अधिकारी हवलदार यादव बुधवार रात को विभागीय सुरक्षा कर्मियों के साथ सरोरा में छापा मारने पहुंचे थे। जहां उनको रेत से लदा ट्रक आता दिखाई तो उसको रोकने का प्रयास किया।
चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया और खनन अधिकारी को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान खनन अधिकारी जान बचाकर खेत में कूद गए। 

खनन अधिकारी के अनुसार, उस ट्रक का पीछा किया गया और कुछ दूर जाकर सुरक्षा कर्मियों ने राइफल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी तो तब उसने ट्रक रोका। उस ट्रक को सीज कर दिया गया, लेकिन किसी तरह का मुकदमा अभी तक नहीं कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक से आगबबूला हुए उलमा, बोले-ये इस्लाम के खिलाफ

विज्ञापन

मवीकलां, चिरचिटा, नैथला व खेकड़ा में भी छापा, माफिया भागे
मवीकलां, चिरचिटा, नैथला, खेकड़ा भी छापा मारा गया। चिरचिटा में मिट्टी का एक ट्रक पकड़ा गया, जबकि खनन माफिया वहां से पहले ही भाग गए थे। इसके अलावा मवीकलां व नैथला में भी छापा मारा गया। वहां भी खनन किया गया था, लेकिन वहां कोई नहीं मिल सका। इसके बाद टीम खेकड़ा में एक्सप्रेस-वे व नेशनल हाईवे पर पहुंची और वहां रेत के दो ट्रकों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट 

खनन अधिकारी हवलदार यादव ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी व रेत खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें